आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी यूपी टी20 लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजन के 25वें मैच में रिजवी ने अपनी टीम कानपुर सुपरस्टार्स को नोएडा किंग्स पर 8 विकेट से जीत दिलाई। रिजवी ने 39 गेंदों पर 91 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते समय रिजवी ने मैच में खुद को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किए जाने की वजह बताई।
रिजवी ने कहा, "हमारे पहले मैच में, मैंने एक कैच लिया था। उस समय मेरी उंगली चोट लग गई थी। इस वजह से फील्डिंग में मुझे परेशानी है। मैंने मैनेजमेंट से कहा कि मैं एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना चाहता हूं क्योंकि जब भी फील्डिंग करते समय बॉल मेरी उंगली पर लगती है, तो दर्द और बढ़ जाता है। इसलिए, हमने मुझे एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया। हालांकि, बल्लेबाजी के समय भी दिक्कत हो रही थी।"
बारिश के कारण मैच 12-ओवर का कर दिया गया था। इस पर रिजवी ने कहा, "पावरप्ले के दौरान इरादा दिखाना जरूरी है। यह 12-ओवर का मैच था और टारगेट लगभग 130 रन था। अगर कोई टीम पावरप्ले का फायदा उठाती है, तो बाद में गेम को नियंत्रित करना आसान हो जाता है। छोटे पावर प्ले की वजह से मैंने ज्यादा रन बनाने और टीम की मदद करने की योजना बनाई थी।"
रिजवी ने कहा, "हमारे पहले मैच में, मैंने एक कैच लिया था। उस समय मेरी उंगली चोट लग गई थी। इस वजह से फील्डिंग में मुझे परेशानी है। मैंने मैनेजमेंट से कहा कि मैं एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना चाहता हूं क्योंकि जब भी फील्डिंग करते समय बॉल मेरी उंगली पर लगती है, तो दर्द और बढ़ जाता है। इसलिए, हमने मुझे एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया। हालांकि, बल्लेबाजी के समय भी दिक्कत हो रही थी।"
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो नोएडा सुपर किंग्स के दिए 128 रन के लक्ष्य को समीर रिजवी की तूफानी 91 रन की पारी के बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स ने 10.4 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बनाकर हासिल किया।