बड़ी खबर: इस कारण धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं, वजह का हुआ आखिरकार खुलासा !!

Updated: Thu, Sep 26 2019 11:28 IST
बड़ी खबर: इस कारण धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं, वजह का हुआ आखिरकार खुलासा !! Images (twitter)

26 सितंबर। भारत के महान धोनी इस समय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। जब से भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद वापस भारत लौटी है तब से महान धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं।

इस बीच धोनी ने आर्मी में समय बिताया तो वहीं अमेरिका में भी जाकर छुट्टियां बिताई। ऐसे में हर किसी को उम्मीद थी कि बांग्लादेश के खिलाफ होम सीरीज के दौरान धोनी टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। 

लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी अब नवंबर तक टीम इंडिया से दूर रहेंगे। ऐसे में अब धोनी के बाहर होने को लेकर नई अपडेट्स मीडिया के हाथ लगी है। आगे क्लिक करके जाने ►

 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर की मानें तो धोनी टीम इंडिया में इसलिए शामिल नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि पीठ में चोट है जिसके कारण वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

खबरों की मानें तो धोनी को यह चोट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान लगी थी तभी से वो अपने चोट को लेकर परेशान हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी नवंबर तक चोट से उबर जाएंगे।

गौरतलब है कि काफी समय से धोनी अपने पीठ दर्द से परेशान हैं। आईपीएल 2019 के दौरान भी धोनी अपनी पीठ में दर्द के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे थे। यानि अब बस फैन्स दुआ कर रहे हैं कि धोनी जल्द से जल्द फिट हो जाए और टीम इंडिया में एक बार फिर अपना कमाल दिखाते रहें। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें