भारत ने बजाया “लंका में डंका”, 17 साल बाद घर में ही श्रीलंका का हुआ बुरा हाल

Updated: Sun, Aug 06 2017 21:13 IST
innings defeat for sri lanka at home after 17 years ()

नई दिल्ली, 6 अगस्त| श्रीलंका को उसके घर में पारी से हरा पाना किसी भी टीम के लिए कभी भी आसान नहीं रहा है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह कारनामा कर दिया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 53 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ले ली। 

यह बीते 17 साल में पहली बार श्रीलंका की घर में पारी की हार है। श्रीलंका को इससे पहले 21 जून, 2000 को गॉल में पाकिस्तान ने एक पारी और 163 रनों से हराया था। इसके बाद अब भारत ने यह कमाल किया है।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

श्रीलंका को हालांकि, कुल सात बार एक पारी के अंतर से हार मिली है, जिसमें तीन बार पाकिस्तान और एक-एक बार दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और भारत ने यह कारनामा किया है। 2000 के बाद पहली बार श्रीलंका को किसी टीम ने एक पारी से हराया है। 

इससे पहले भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 304 रनों से हराया था, जो भारत की श्रीलंका पर उसके घरेलू मैदा पर रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें