मार्च 22, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): मुंबई इंडियंस की टीम दो बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है। सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, शॉन पोलक और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम आईपीएल में इस टीम की शोभा बढ़ा चुके हैं। 5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के दसवें संस्करण के लिए फैंस में अभी से ही उत्सुकता बढ़ गई है। इस मौके पर हम आपको आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो एक फैन होने के नाते आपके लिए जानना है बेहद जरूरी।

 
Advertisement


# आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीड की सहायक कपंनी “इंडिया विन स्पोर्ट्स” के हाथ है।

 
Advertisement


# मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी का नाम मुंबई रेजर्स रखे जाने की बात थी। लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस का सुझाव दिया।

 


# मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीम समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर शिरकत करती है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचइजी आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के द्वारा ऑटोग्राफ दिए गए बैंड और अन्य मर्चेंडाइज की सेलिंग कर गरीब  बच्चों के पढ़ाई के लिए पैसे इक्ट्ठा करने का काम करती है। इस नेक काम के लिए टीम को कई एनजीओ का साथ मिलता रहा है जैसे- प्रथम, उम्मीद, आकांक्षा, टीच फॉर इंडिया और नन्ही कली।

 


# मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा टीम के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाए है।

 


# श्रीलंका क्रिकेट टीम के दांए हाथ के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम आईपीएल में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। आईपीएल में खेले गए अब तक के सभी संस्करणों में मलिंगा ने 143 विकेट चटकाए हैं।

 
Advertisement


# अब तक खेले गए सभी संस्करणों में मुंबई की टीम ने 56.73  फीसदी मैचों में जीत दर्ज की है।

 


# मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल को आईपीएल के दो संस्करणों में खिताबी जीत मिली है। आईपीएल 2013 और 2015 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर कींग्स की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है।

 


# मुबई इंडियंस की टीम का थीम सांग “आला रे” बड़ा ही मशहूर है। इसके अलावा किसी फैन के द्वारा बनाई गई एक और धून काफी फेमस हुई है। सांग के बोल हैं “अक्खा मुंबई खेलेगा” जिसे  खास तौर पर विरोधी टीम के विकेट चटकाने या बाउंडरी पर बजाया जाता है।

 
Advertisement


# मुंबई इंडियंस की टीम एनजीओ के बच्चों को मुफ्त में मैच दिखाती है।

 


# मुंबई इंडियंस की टीम में आइकॉन के तौर पर चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के सभी संस्करणों में केवल मुंबई की टीम के लिए ही खेलते हैं। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के आइकॉन प्लेयर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार