महिला बिग बैश लीग में मे मेलबर्न रेनेगेड्स ने गैवन ट्विनिंग को आगामी सीजन के लिए अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। गैवन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के सहायक कोच हैं। ट्विनिंग ने साइमन हेल्मोट की जगह ली है, जिन्होंने दूसरी फ्रेंचाइजी के मौके लेने के लिए ऑफ-सीजन के दौरान पद छोड़ दिया था।

Advertisement

गैवन अक्टूबर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सीरीज के बाद क्लब में शामिल होंगे। सीजन समाप्त होने के बाद गैवन फिर से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से जुड़ जाएंगे। उन्होंने रेनेगेड्स और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स के साथ काम किया है। रेनेगेड्स के हाई-परफॉर्मेंस मैनेजर क्लिंट मैके टी20 स्प्रिंग चैलेंज के दौरान टीम की कमान संभालेंगे।

रेनेगेड्स के जनरल मैनेजर मैक्स एबॉट ने कहा, "गैवन हमारे लिए अहम हैं। वह विश्व कप जीतने वाले अनुभव के साथ हमसे जुड़ रहे हैं। स्क्वाड में पहले से ही सकारात्मक माहौल है। गैवन हमारे स्क्वाड में मौजूद अनुभवी नेतृत्वकर्ताओं के साथ काम करने और टीम को और बेहतर बनाने के लिए योग्य व्यक्ति हैं।"

ट्विनिंग ने कहा, "रेनेगेड्स प्रतिभाशाली और मजबूत टीम है। मैं खिलाड़ियों को अगला कदम उठाने और क्लब की सफलता को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्ल्ड कप कैंपेन का हिस्सा होने के नाते, मैं उन अनुभवों को रेनेगेड्स के माहौल में लाने और ऐसे परफॉर्मेंस देने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं।"

बिग बैश लीग में निजीकरण की चर्चा है। हालांकि, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में फिलहाल मेलबर्न रेनेगेड्स के आम मॉडल की तरह चलेगा। इसकी देखरेख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा किया जा रहा है।

ट्विनिंग ने कहा, "रेनेगेड्स प्रतिभाशाली और मजबूत टीम है। मैं खिलाड़ियों को अगला कदम उठाने और क्लब की सफलता को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्ल्ड कप कैंपेन का हिस्सा होने के नाते, मैं उन अनुभवों को रेनेगेड्स के माहौल में लाने और ऐसे परफॉर्मेंस देने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पुरुषों के बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के कोच ल्यूक रोंची होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार