22 मई। आईपीएल 2018 में कमाल का परफॉर्मेंस एबी डीविलयर्स ने किया। एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2018 में 11 मैच में 480 रन बनाए।

Advertisement

एबी डीविलयर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए आईपीेल 2018 को लेकर बात की है। एबी डीविलयर्स ने बयान देते हुए कहा कि ' आरसीबी की टीम 14 मैच में से केवल 6 मैच जीत पाई जो निराश करने वाला रहा। एबी ने कहा कि यदि शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को जीत लेते तो प्लेऑफ में पहुंच सकते थे।

Advertisement

इसके साथ - साथ एबी ने कहा कि आरसीबी की टीम के खिलाड़ी निराश जरूर हैं लेकिन उन्हें विश्वास है कि अगले सीजन में अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे।

एबी डीविलियर्स ने इसके साथ- साथ ये भी ऐलान किया है कि आईपीएल 2018 का फाइनल सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।

इसके अलावा एबी ने कहा कि फाइनल मैच सीएसके की टीम जीतेगी क्योंकि धोनी की कप्तानी कमाल की है और वो अपना जादू बिखेरकर मैच का पासा पलटने की योग्यता रखते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार