4 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का आधा सफल लगभग तय हो चुका है। फैन्स को आईपीएल 2018 के दौरान अबतक कई दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं।
इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुणे में होने वाले प्ले ऑफ के दो मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेले जाएगें।
राजीव शुक्ला ने प्रेस ट्रस्ट से बातचीत करते हुए इस बारे में खुलासा किया है। 23 और 25 मई को होने वाले मैच होने की जगह को बदलकर अब ईडन गार्डन कर दिया गया है।
अब ये एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर मैच कोलकाता में खेले जाएगें। वैसे आपको बता दें कि 22 मई को आईपीएल 2018 का पहला क्वालीफायर मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा तो वहीं फाइनल मैच 27 मई को खेला जाएगा।