19 मई। आईपीएल 2018 के 53वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आरसीबी की टीम के साथ होना है। दोनों के बीच होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2018 का सबसे बड़ा और अहम मुकाबला होने वाला है।

इस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर फाइनल फैसला होगा। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के 2 अहम खिलाड़ी जोस बटलर और बेन स्टोक्स अपने स्वदेश लौट चुके हैं। एबी डी विलियर्स की वाइफ हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

ऐेसे में ये देखने वाली बात होगी कि आखिर में राजस्थान रॉयल्स की टीम इन दिग्गजों के बदले किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगें ये सभी के लिए जिज्ञासा वाली बात है।

लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आरसीबी के खिलाफ अहम मैच में हेनरिक क्लासेन को मौका दिया जाएगा। इस आईपीएल में हेनरिक क्लासेन अबतक केवल 2 मैच ही खेल पाए हैं और इस दौरान 7 रन ही बना पाए हैं।

ऐसे में अब जो कमाल बटलर करके राजस्थान रॉयल्स के लिए कर चुके हैं वहीं जिम्मेदारी अब धमाकेदार हेनरिक क्लासेन को राजस्थान रॉयल्स के लिए निभानी होगी। गौरतलब है कि टीम के मेंटॉर शेन वॉर्न भी वापस अपने स्वदेश ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं।

RR की संभावित प्लेइंग इलेवन

डी आर्सी शॉट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, के गोथम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार