14 मई (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स क्वालीफाई करने में सफल रही है। लगभग 2 साल के बैन के बाद आखिरकार सीएसके की टीम ने धोनी की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। अबतक खेले सभी आईपीएल में सीएसके की टीम क्वालीफाई करने में सफल रही है।
Advertisement
एक तरफ जहां धोनी अपने परफॉर्मेंस से क्रिकेट फैन्स का दिल जीत रहे हैं तो वहीं उनकी क्यूट सी बेटी जीवा भी इस आईपीएल में अपने पापा को और सीएसके की टीम को भरपूर सपोर्ट कर रही हैं।
क्यूट जीवा का वीडियो आईपीएल के दौरान खुब वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है जिसमें जीवा अपनी दोस्त भज्जी की बेटी 'हिनाया' को गले से लगा रही हैं।
अपनी बेटी जीवा के द्वारा ऐसा करते देख धोनी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह ने इस क्यूट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आप भी देखिए►