21 जनवरी, ऩई दिल्ली (CRICKETNMORE)> आरसीबी की टीम ने सरफराज खान, कोहली और एबी डीविलियर्स को अपने टीम में रिटेन कर लिया है। रिटेंशन प्रक्रिया में सभी को झटका तब लगा जब विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को आरसीबी की टीम ने रिटेन नहीं किया।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

इसके बाद ये खबर उड़ने लगी कि शायद आरटीएम के तहत गेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने टीम में शामिल कर लेगी लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने क्रिस गेल को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

Advertisement

कुंबले ने माना है कि हो सकता है कि क्रिस गेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने टीम में शामिल ना करें। गौरतलब है कि पिछले सीजन में गेल आरसीबी के लिए कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे।

कुंबले ने सीधे तौर पर कहा कि गेल आरसीबी की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे हैं। ऐसे में ये हो सकता है कि ऑक्शन में गेल के बारे में नहीं सोचे। आनिल कुंबले ने आगे ये भी बैंगलोर की टीम अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है ऐसे में फ्रेंचाइजी इस सीजन में कुछ फ्रेश चहेरे को भी शामिल कर सकती है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को होने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार