नई दिल्ली, 13 जनवरी | इंग्लैंड के जोए रूट, बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन तथा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 27 एवं 28 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए अपने आप को पंजीकृत करा लिया है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की नीलामी बेंगलुरू में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस बात की जानकरी दी। 

Advertisement

आगे जाने किन - किन खिलाड़ियों को मिलेगी नीलामी में सबसे ज्यादा रकम►

 

इंग्लैंड के 26 खिलाड़ी, आस्ट्रेलिया के 58, न्यूजीलैंड के 30 और दक्षिण अफ्रीका के 57 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए अपने आप को पंजीकृत कराया है। नीलामी में कुल 282 विदेशी खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है।

इस नीलामी में अफगानिस्तान के भी 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि श्रीलंका और वेस्टइंडीज के 39-39 खिलाड़ी शामिल होंगे।  बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के आठ और सात खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए पिछले संस्करणों में खेलने वाले आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क, क्रिस लिन, पैट कमिंस भी नीलामी में शामिल होंगे। वेस्टइंडीज के ड्वायन ब्रावो, कार्लोस ब्राथवेट, इविन लुइस और जेसन होल्डर की भी नीलामी में बोली लगेगी। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

हाशिम अमला, कागिसो रबादा, फाफ डु प्लेसिस और मोर्ने मोर्केल पर भी सभी की निगाहें होंगी। पिछले संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे और टी-20 विशेषज्ञ माने जाने वाले ग्लैन मैक्सवेल पर एक बार फिर सभी फ्रेंचाइजियां नजरें गड़ा के बैठेंगी। 

वहीं अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो गौतम गंभीर, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, लोकेश राहुल और मुरली विजय के लिए फ्रेंचाइजियां बोली लगाती दिखेंगीं। नीलामी में उतरने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची हर फ्रेंचाइजी को भेज दी गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार