10 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भले ही विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं लेकिन कोहली को यह सम्मान दिलाने में कहीं ना कहीं रोहित शर्मा का भी हाथ है।

Advertisement

ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शर्मा ने आईपीएल 2018 के लिए अपनी राशी को नहीं बढ़ाया और पिछले पैसों में ही खुद को संतुष्ट कर लिया। आगे क्लिक करके जानिए खास वजह..►

 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्प्रेस की माने तो मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को मुंह मांगी किमत देने के लिए तैयार थी लेकिन खुद रोहित शर्मा ने टीम हित के बारे में सोचकर अपने पैसे नहीं बढ़ाए और खुद को 15 करोड़ में ही संतुष्ट कर लिया।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा को 15 करोड़, हार्दिक पांड्या को 11 करोड़ और जसप्रीत बुमराह को 7 करोड़ रूपये देकर रिटेन कर लिया।

ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के पास आईपीएळ 2018 के ऑक्शन में कुल 47 करोड़ रूपये हैं। रोहित शर्मा एक बेहतरीन टीम बनाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने अपनी किमत कप करी ताकि आईपीएल 2018 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम 47 करोड़ रूपये खर्च कर एक से बढ़कर एक खिलाड़ी को टीम में शामिल करें।

Advertisement

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 17 करोड़ रूपये में किंग कोहली को रिटेन किया है। खबर ये भी है कि मुंबई इंडियंस की टीम भी रोहित शर्मा को रिटेन करने के लिए 17 करोड़ रूपये देनी वाली थी। 

ऐसे में रोहित शर्मा ने टीम हित के बारे में सोचकर मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट का दिल जीत लिया है और साथ ही कोहली को आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी बननें का अवसर भी प्रदान कर दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार