8 मार्च. नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट फैन्स के लिए सबसे निराश करने वाली खबर ये आई कि बीसीसीआई ने युवी को अपने सालाना कॉन्टेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है।

Advertisement

एक समय भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा नाम कमाने वाले युवराज सिंह की किस्मत लगातार उनके साथ मजाक कर रही है। 

युवी ने जहां कैंसर जैसी बिमारी को हराकर दुबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर कमाल किया तो साथ ही लगातार अपने क्रिकेट करियर में फॉर्म से जुझते भी रहे। जिसके कारण युवी को भारतीय क्रिकेट टीम से अपनी जगह से हाथ धोना पड़ा।

युवराज सिंह से बीसीसीआई ने किया करार खत्म कर लिया है इसका सीधा सा मतलब ये है कि युवी के लिए अब भारतीय क्रिकेट टीम में कोई जगह नहीं है। 

युवी ने पिछले दिनों ख्वाहिश जताई थी कि वो किसी भी तरह से वर्ल्ड कप 2019 की टीम में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करेगें। लेकिन उससे पहले ही युवी का संघर्ष शुरू होता बीसीसीआई ने ऐसा झटका दे दिया।

Advertisement

अब युवराज सिंह के पास है खुद को साबित करने का आखिरी मौका

आईपीएल 2018 का युवराज सिंह के लिए खुद को साबित करने का आखिरी मौका है। आईपीएल 2018 में युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दिखाई देगें। आईपीएल 2018 में यदि युवराज सिंह अपने रंग में दिखे तो यकिनन चयनकर्ता एक बारगी उनके बारे में सोच सकते हैं।

आपको बता दें कि युवी एक सश्क्त प्लेयर रहे हैं और आने वाली मुश्किलात हालात पर चलकर हमेशा विजय प्राप्त करने में सफल रहे हैं।

जिसका उदाहरण उन्होंने अपनी फिटनेस सुधार करी थी और यो- यो टेस्ट पास हो गए थे। अब आईपीएल 2018 युवराज सिंह के लिए उनके करियर का आखिरी बड़ा इम्तिहान है।

फैन्स को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप 2011 जीताने वाला यह महान बल्लेबाज हर मुश्किल को पास कर लेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार