28 मार्च। आईपीएल के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज एबी डीविलियर्स ने एक खास बयान दिया है। 

Advertisement

एबी डीविलियर्स ने खासकर विरोधी टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर कहा है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर गेंदबाजों को अपनी रिदम पकड़ने में मुश्किल होगी।

Advertisement

एबी ने आगे ये भी कहा कि भले ही जसप्रीत बुमराह खतरनाक गेंदबाज हैं लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उनको भी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा सकता है।

एबी डीविलियर्स ने कहा कि यहां की ग्राउंड छोटी और विकेट गेंदबाजों को फायदा पहुंचाने वाली नहीं है। ऐसे में बुमराह को भी अपनी गेंदबाजी में रिदम पकड़ने में समय लग सकता है।

एबी डीविलियर्स ने कहा कि आरसीबी टीम का आगाज टूर्नामेंट में सही नहीं हुआ है लेकिन बल्लेबाज यदि अपने टैलेंट के अनुसार खेल पाने में सफल रही तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच को हम जीत सकते हैं।

एबी डीविलियर्स को विश्वास है कि आरसीबी के बल्लेबाज फॉर्म में आएंगे और जीत मिलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार