18 दिसंबर। आईपीएल ऑक्शन 2019 का आगाज जयपुर में कुछ ही समय में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति को लेकर ऑक्शन हॉल में पहुंच रही है।
आईपीएल ऑक्शन का फैन्स बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। इस बार हर फ्रेंचाइजी ऐसे खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करेंगे जो मैच के दौरान टीम के लिए अहम साबित हो सके।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया है ऐसे में इस ऑक्शन में अपनी गेंदाबाजी को मजबूत करने के लिए जयदेव उनादकट के तरफ ऑक्शन में देख सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ऑक्शन के दौरान मानन वोहरा को टीम में शामिल करने के लिए बोली लगा सकती है। अपने पूरे आईपीएल करियर में मानन वोहरा का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है।
ऐसे में हैदराबाद की टीम जहां धवन को रिलीज करने का काम कर चुकी है ऐसे में अनुभव को देखते हुए मानन वोहरा को शामिल कर सकती है।