27 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अबतक हुए मैचों में बल्लेबाजों का जलवा रहा है और इन बल्लेबाजों में से शीर्ष-16 में 10 सलामी बल्लेबाजों का दबदबा है।

Advertisement

आईपीएल-12 में अभी तक 44 मैच खेले गए हैं, जिसमें 16 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लीग के अबतक 300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इन 16 बल्लेबाजों में से 10 ओपनर हैं। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस सीजन में अबतक 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 574 रन बनाए हैं और वह बल्लेबाजों की सूची में फिल्हाल शीर्ष पर चल रहे हैं। वार्नर के टीम साथी जॉनी बेयरस्टो भी इतने ही मैचों में 445 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

बेयरस्टो अब स्वदेश लौट चुके हैं और अब वार्नर भी अगले कुछ मैचों के बाद स्वदेश लौट जाएंगे। ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनरों क्रिस गेल और लोकेश राहुल के पास शीर्ष पर पहुंचने का मौका है। 

गेल और राहुल ने इस सीजन में अबतक क्रमश : 444 और 411 रन बनाए हैं। 

गेल और राहुल के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन (11 मैचों में 401 रन) के साथ पांचवें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (11 मैचों में 400 रन) के साथ छठे, मुंबई इंडियंस के क्विंटन डीकॉक (11 मैचों में 393 रन) के साथ सातवें, राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्य रहाणे (11 मैचों में 352 रन) के साथ आठवें, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (11 मैचों में 331 रन) के साथ नौवें और राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (8 मैचों में 311 रन) के साथ 10वें नंबर पर हैं। 

Advertisement

आईपीएल-12 में अब तक कुल छह शतक लगे हैं और इनमें से चार (बेयरस्टो, रहाणे, वार्नर, राहुल और कोहली) शतक सलामी बल्लेबाजों ने लगाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार