30 मार्च,(CRICKETNMORE)। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज इंग्लैंड के डेविड विली आईपीएल 2019 से बाहर हो गए हैं। विली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी वाइफ के साथ घर में रूकने का ही फैसला किया है। 

Advertisement

इससे पहले खबर थी की वह बीच आईपीएल में टीम के साथ जुड़ेंगे। लेकिन अब उन्होंने अचानक अपना नाम इस आईपीएल सीजन से नाम लेने का फैसला किया है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे 3 गेंदबाज जो डेविड विली की रिप्लेसमेंट के तौर पर सीएसके की टीम में शामिल हो सकते हैं।

 
Advertisement

डैनियल क्रिश्चियन

इंग्लैंड तेज गेंदबाज डैनियल क्रिश्चियन सीएसके कि लिए डेविड विली के बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। हाल ही में समाप्त हुए बिग बैश लीग में डैनियल क्रिश्चियन ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है और साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग में भी अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाया है।

गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी दोनों में डैनियल क्रिश्चियन सीएसके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में डैनियल क्रिश्चियन ने अबतक कुल 214 विकेट चटका चुके हैं।

 
Advertisement

मैट हैनरी
मैच हैनरी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं जो 140 KMPH की रफ्तार के साथ गेंदबाजी करने में माहिर हैं।  मैट हैनरी अपनी गेंदबाजी के दौरन गेंद को स्विंग कराने में भी माहिर हैं। ऐसे में डेविड विली के रिप्लेसमेंट के तौर पर मैट हैनरी एक अच्छे विकल्प हैं।

मैट हैनरी ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 2 आईपीएल मैच खेले हैं वहीं आईपीएल में मैट हैनरी सीएसके की टीम का भी हिस्सा र हे हैं। 41 वनडे में मैट हैनरी ने 78 विकेट चटका चूके हैं और वहीं 75 टी-20 इंटरनेशनल में 74 विकेट लेने में सफल हो गए हैं।

 
Advertisement

मर्चेंट डी लैंगे
साउथ अफ्रीकन मर्चेंट डी लैंगे अपनी गेंदबाजी के दौरान रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। मर्चेंट डी लैंगे 145 kph रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं। आपको बता दें कि 145 kph आईपीएल में मुंबई इंडियंस और केकेआर के लिए खेल चुके हैं।

मर्चेंट डी लैंगे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने परफॉर्मेंस से उम्मीद जगाई है। मर्चेंट डी लैंगे ने हाल ही में खेले गए मोमेंटम वन-डे कप में अपनी गेंदबाजी से कमाल किया था और 8 मैच में कुल 15 विकेट चटकाने में सफल रहे थे। हार के समय में मर्चेंट डी लैंगे का फॉर्म लाजबाव  हैं ऐसे में सीएसके की टीम के लिए मर्चेंट डी लैंगे एक उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार