इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। चेन्नई ने मुंबई को हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम को हरा दिया था।

Advertisement

राजस्थान के खिलाफ टीम के गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे और चेन्नई को जीत के लिए 217 रनों की चुनौती दी थी। चेन्नई काफी कोशिश की बाद 16 रनों से मैच हार गई थी।

Advertisement

गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी टीम ने कुछ खास नहीं किया था। सिर्फ फाफ डु प्लेसिस का बल्ला चला था बाकी सभी असफल रहे थे।

पहले मैच में फाफ के साथ टीम को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज अंबाती रायडू दूसरे मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को उतारा गया था जो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। रायडू के दूसरे मैच में खेलने पर अभी भी अनिश्चित्ता है और यह चेन्नई के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है।

धोनी, रायडू की भरपाई किस तरह से करेंगे और कौन उनका स्थान लेगा यह सवाल ही है।

पिछले दो मैचों में चेन्नई की सलामी जोड़ी असफल रही है। न मुरली विजय चले हैं और न ही शेन वाटसन। दूसरे मैच में टीम को बड़े स्कोर के सामने जिस तरह की शुरूआत चाहिए थी वो यह दोनों दे नहीं पाए थे।

Advertisement

ऐसे में सलामी जोड़ी में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

चेन्नई की समस्या मध्य क्रम की भी है। केदार जाधव, ऋतुराज खुद, धोनी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। धोनी ने पिछले दोनों मैचों में इंग्लैंड के युवा सैम कुरैन को अपने से ऊपर भेजा था। मुंबई के खिलाफ छह गेंदों में 18 रन बना कुरैन ने मैच जिताने में अहम रोल अदा किया था। राजस्थान के खिलाफ भी उन्होंने छह गेंदों में 17 रन बनाए थे, लेकिन विकेट पर टिकने में वो असफल रहे हैं।

चेन्नई के लिए धोनी का स्थान एक चर्चा का विषय है। धोनी ने पिछले मैच में नंबर-7 पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन जब तक वो आए थे और जिस तरह से शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे उससे कई सावल खड़े हुए थे। उन्होंने आखिरी ओवर में तीन छक्के जरूर लगाए थे, लेकिन टीम के लिए उनका मतलब नहीं रह गया था।

Advertisement

अब देखना होगा कि रायडू की अनुपस्थिति में धोनी ऊपर आकर टीम को संभालने की जिम्मेदारी लेते हैं या फिर नीचे ही खेलते हैं।

वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो पिछले मैच में चेन्नई के स्पिनरों ने खूब रना लुटाए थे। रवींद्र जडेजा ने चार ओवरों में 40 रन लिए थे और विकेट भी नहीं निकाल पाए थे। पीयूष चावला का अनुभव भी टीम के काम नहीं आया था। इस लेग स्पिनर ने चार ओवरों में 55 रन देकर एक विकेट लिया था।

लुंगी नगिदी को आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने चार छक्के लगाए थे, इसको अगर हटा दिया जाए तो उनका प्रदर्शन ठीक रहा था। कुरैन और दीपक चहर भी औसत प्रदर्शन कर पाए थे।

Advertisement

पूरी संभावना है कि धोनी गेंदबाजी आक्रमण में बदले हुए नामों के साथ उतरें।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच इस सीजन का अभी तक का सबसे दिलचस्प मैच था। मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली को बल्ले और गेंद दोनों से बचाया था। स्टोइनिस ने आखिरी तीन गेंदों पर किंग्स इलेवन पंजाब को एक रन नहीं बनाने दिया था और मैच सुपर ओवर में ले गए थे, जहां कागिसो रबादा ने दिल्ली का काम आसान कर दिया था।

पंजाब के खिलाफ दिल्ली की बल्लेबाजी को पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और शिमरेन हेटमायेर दोहरी संख्या में भी नहीं पहुंच सके थे।

Advertisement

ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ हद तक टीम को संभाला था, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। अंत में अगर स्टोइनिस 21 गेंदों में 53 रनों की पारी नहीं खेलते तो दिल्ली का सम्मानजनक स्कोर पाना भी मुश्किल था।

टीम प्रबंधन एक मैच के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव की तो शायद ही सोचे, लेकिन यह जरूर चाहेगी कि उसके बल्लेबाज काम करें।

गेंदबाजी में दिल्ली को राहत है। एनरिक नोर्टजे, रबादा ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को संभाला था। यहां मोहित शर्मा जरूर थोड़े महंगे साबित हुए थे। गेंदबाजी में टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता रविच्रंदन अश्विन की चोट है। पंजाब के खिलाफ पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूत करने वाले अश्विन आखिरी गेंद पर रन रोकने के प्रयास में अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे।

Advertisement

वह मैदान के बाहर चले गए थे और फिर लौटे नहीं थे। अगर अश्विन फिट रहते हैं तो वह निश्चित तौर पर खेलेंगे, लेकिन नहीं तो उनके स्थान की भरपाई दिल्ली को करनी होगी। टीम के पास लेग स्पिनर अमित मिश्रा और संदीप लामिछाने के विकल्प हैं।

टीमें :-

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन/अमित मिश्रा,एनरिक नॉर्टजे

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, शेन वाटसन, मुरली विजय/ नारायण जगदीशन, फाफ डु प्लेसिस, दीपक चाहर, ऋतुराज गायकवाड़, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार