तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वें संस्करण के अपने अगले मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना करेगी। पहले मैच को जीतने के बाद चेन्नई को सिर्फ हार ही मिली है। चेन्नई ने आईपीएल के पहले मैच में मौजूद विजेता मुंबई इंडियंस को मात दी थी लेकिन इसके बाद उसे अपने दोनों मैचों में हार मिली।

Advertisement

हार से ज्यादा चिंताजनक है चेन्नई के खेलने का तरीका और उसके खिलाड़ियों का फॉर्म। महेंद्र सिंह धोनी हालांकि अपनी करिश्माई कप्तानी के लिए जाने जाते हैं और अभी लीग के काफी मैच बाकी हैं इसलिए चेन्नई को कोई भी टीम हल्के में नहीं ले सकती।

Advertisement

लेकिन अपने पुराने फॉर्म में वापसी के लिए चेन्नई को चाहिए की उसके खिलाड़ी बेहतर करें। अभी तक सिर्फ फाफ डु प्लेसिस ही टीम के लिए रन कर सके हैं। उनके अलावा कोई और चेन्नई का बल्लेबाज बल्ला नहीं चला पाया है। अंबाती रायडू ने पहले मैच में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन चोट के कारण वह बाकी के दो मैच नहीं खेल पाए थे।

रायडू अगले मैच में आते हैं तो टीम को मजबूती मिलेगी लेकिन अगर नहीं तो चेन्नई के लिए परेशानी है। उनके स्थान पर आए ऋतुराज गायकवाड पूरी तरह से विफल रहे थे।

धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आ रहे हैं और इसलिए उनकी आलोचना भी हो रही है। टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए यह जरूरी भी है कि धोनी जैसा अनुभवी बल्लेबाज ऊपर आकर बल्लेबाजी करे। हैदराबाद के खिलाफ धोनी ऊपर आते हैं या नहीं देखना होगा।

चेन्नई को साथ ही इंतजार होगा कि शेन वाटसन फॉर्म में लौटें और उनके सलामी जोड़ीदार मुरली विजय का भी बल्ला चले। चेन्नई की एक और समस्या ओपनिंग पार्टरनशिप की रही है। इस मैच में विजय और वाटसन के कंधों पर इस कमी को दूर करने की जिम्मेदारी है।

Advertisement

चेन्नई को रायडू के अलावा ड्वेन ब्रावो की वापसी का भी इंतजार है और यह दोनों हैदराबाद के खिलाफ खेलते देखा जा सकते हैं। इन दोनों के आने से चेन्नई को वो संतुलन और अनुभव मिलेगा जिसकी उसे दरकार है।

 

अगर रायडू आते हैं तो तय है कि ऋतुराज बाहर जाएंगे लेकिन ब्रावो आते हैं तो कौन बाहर बैठेगा वो धोनी के लिए माथापच्ची होगी क्योंकि उनके स्थान पर आने वाले सैम कुरैन ने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

गेंदबाजी में दीपक चहर, सैम कुरैन, जोश हेजलवुड का प्रदर्शन औसत ही रहा है। वहीं स्पिन में रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हुए हैं।

Advertisement

वहीं हैदराबाद की बात की जाए तो पिछले मैच में उसे पहली जीत मिली थी। उसने दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम को हराया था।

इस मैच में हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई थी। उसके मुख्य स्पिनर राशिद खान ने तीन विकेट ले मैच को टीम की झोली में डाला था।

उनके अलावा टी. नटराजन ने भी अपनी गेंदबाजी से कभी को प्रभावित किया था। डेथ ओवरों में नटराजन ने लगाम लगाए रखी थी।

Advertisement

वहीं शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने टीम को जरूरी सफलताएं दिलाई थीं।

बल्लेबाजी पर एक बार फिर हैदराबाद को ध्यान देना होगा। पिछले मैच में केन विलियमसन को मौका मिला था और उन्हीं ने 41 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया था।

उनके आने से टीम को मजबूती मिली है। वॉर्नर और बेयरस्टो पर ही टीम की बल्लेबाजी का भार था जिसे विलियमसन ने बांटा है। वहीं मनीष पांडे भी हैं जो टीम को मजबूती देते हैं।

Advertisement

लेकिन इन चारों के बाद निचले क्रम में कोई और नहीं है जो टीम की बल्लेबाजी को संभाल सके और तेजी से रन बना सके, यह हैदराबाद की सबसे बड़ी समस्या है। उसे एक फिनिशर की जरूरत है जो टीम को बड़े स्कोर तक ले जा सके।

टीमें (सम्भावित) :

सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, राशिद खान, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, प्रीयम गर्ग, अब्दुल समद।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, दीपक चहर, सैम कुरैन।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार