IPL 2020, DC VS MI: इंडियन प्रीमियर लीग के पहले प्लेऑफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 57 रनों से करारी शिकस्त दी है। यह मैच मुंबई के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर के लिए कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 2 ओवर में 35 रन दिए। 

Advertisement

राहुल चाहर की खराब गेंदबाजी का असर उनकी फील्डिंग के दौरान भी देखने को मिला जब 20वें ओवर के दौरान उन्होंने चौथे प्रयास में अक्षर पटेल का कैच पकड़ने में कामयाबी पाई। राहुल चाहर का कैच देखकर रोहित शर्मा की हंसी छूट जाती है वहीं क्रुणाल पांड्या भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते और सर पकड़कर हंसने लगते हैं।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद राहुल चहर को मोटिवेट करने के लिए रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद स्पिनर राहुल चाहर को ड्रेसिंग रूम तक के लिए टीम का नेतृत्व करने के लिए कहा। मैच के दौरान राहुल चाहर 9वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए थे और मार्कस स्टोइनिस ने उनके ओवर में 19 रन बनाए वहीं अपने दूसरे ओवर में भी उन्होंने 16 रन खर्चे। 

बता दें कि इस मैच में वापसी कर रहे है ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी। बोल्ट ने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए वहीं जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार