राजस्थान रॉयल्स ने शारजाह में खेले गए आईपीएल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 223 रन बनाए तो राजस्थान भी पीछे नहीं रही। उसने 19.3 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल (106 रन, 50 गेंद, 10 चौके, 7 छक्के) और कप्तान लोकेश राहुल (69 रन, 54 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) का बल्ला चला। राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन (85 रन, 42 गेंदें, 4 चौके, 7 छक्के) और कप्तान स्टीव स्मिथ ( 50 रन, 27 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) ने टीम को जिताने की बुनियाद रखी।

Advertisement

इस मुकाबले में कई खास रिकॉर्ड्स भी बने,आइए उनपर डालते हैं एक नजर

Advertisement

सबसे बड़ा रन चेज

किंग्स इलेवन  पंजाब के 224 रनों के टारगेट को चेज करके राजस्थान रॉयल्स ने इतिहास रच दिया। यब आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम ही था। राजस्थान ने आईपीएल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 217 रन बनाकर जीत हासिल की थी। 

दूसरा सबसे तेज शतक

Advertisement

मयंक अग्रवाल ने 45 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यूसुफ पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 37 गेंदों में शतक जड़े थे। 

एक ओवर में 5 छक्के

राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल ने एक ओवर में 5 छक्के जड़े,इस टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले आऱसीबी के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने 2012 में पुणे वॉरियर्स के राहुल शर्मा के ओवर में 5 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

संजू सैमसन का छक्कों का शतक

संजू सैमसन ने अपनी पारी के दौरान इस टूर्नामेंट अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। सैमसन आईपीएल में 100 छक्के जड़ने वाले 11वें भारतीय और कुल 19वें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

सबसे बड़ी साझेदारी

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की। यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में दो भारतीय द्वारा पहले विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की थी। साथ ही यह आईपीएल के इतिहास में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार