किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास क्रमश: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप बरकरार है। राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस से ऑरेंज कैप ली थी जबकि शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के कैगिसो रबादा से हासिल की थी।

Advertisement

इन दोनों के पास सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद भी कैप कायम है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सुपर ओवर में यह मैच जीता था। ऑरेंज कैप लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है जबकि पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को।

Advertisement

राहुल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके तीन मैचों में 222 रन हो गए हैं।

उनके पीछे उनकी ही टीम के मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक जमाया। मयंक राहुल से सिर्फ एक रन पीछे हैं। तीसरे नंबर पर डु प्लेसिस हैं जिनके नाम तीन मैचों में 173 रन हैं।

गेंदबाजों में शमी तीन मैचों में सात विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर कैगिसो राबादा हैं जिनके नाम दो मैचों में पांच विकेट हैं। चेन्नई के सैम कुरैन तीन मैचों में पांच विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

टीम पॉइंट्स टेबल (IPL 2020 Points Table) में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती दोनों मैच जीतकर चार पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स इतने ही मैचों में इतने ही पॉइंट्स के साथ दूसरे और बैंगलोर तीसरे नंबर पर है। केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब चौथे नंबर पर हैं

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार