IPL 2020, SRH vs RCB, Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर में आज विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना डेविड वॉर्नर (David Warner) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। इस मैच से पहले आरसीबी के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो आज के मैच में बैंगलोर के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ( Chris Morris) चोट के चलते बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

क्रिस मॉरिस पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे ऐसा लगता है कि फिलहाल उनकी चोट में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है। RCB ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के बर्थडे से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी मॉरिस को डांस करने के लिए ले जाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में क्रिस मॉरिस को साफ-साफ लंगड़ाते हुए देखा जा सकता है। डांस के दौरान भी मॉरिस थोड़े असहज दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मॉरिस की चोट को लेकर अभी किसी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन हालात को देखते हुए ऐसा ही लगता है कि आज के मैच में क्रिस मॉरिस खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

आरसीबी की टीम में आज क्रिस मॉरिस की जगह इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने के बावजूद आरसीबी का आईपीएल सीजन 13 का सेंकड हाफ काफी खराब रहा। आरसीबी की टीम ने अपने पिछले चारों मुकाबलों को हारा है वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम आखिरी तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार