IPL 2020, SRH vs RCB: आईपीएल सीजन 13 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया और विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। आरसीबी को मिली इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

सुनील गावस्कर ने कहा, 'विराट कोहली ने अपने लिए उच्च मानकों को तय किया है। शायद वह कहे कि उन मानकों पर वह खरे नहीं उतरे इस वजह से टीम ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया यह एक कारण हो सकता है। क्योंकि जब-जब वह एबी डी विलियर्स के साथ मिलकर बड़े रन करते हैं तब-तब टीम को कामयाबी मिलती है और आरसीबी बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होती है।'

Advertisement

गावस्कर ने आगे कहा, 'अगर कुछ भी हो, हमेशा से उनकी गेंदबाजी ही उनकी कमजोर कड़ी रही है। अब भी, इस टीम में उनके पास एरॉन फिंच हैं जो एक अच्छे टी 20 खिलाड़ी है, युवा देवदत्त पडिक्कल, जिन्होंने बेहरतरी शुरुआत की और फिर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स, तो आप वास्तव में एक अच्छी टीम बना चुके हैं।'

गावस्कर ने कहा, 'मुझे लगता है कि शिवम दुबे को उचित भूमिका देने के लिए उन्हें थोड़ी सोच रखने की जरूरत है। कुछ मैचों में बल्लेबाजी के लिए दुबे नीचे चले गए हैं और सुंदर का भी स्थान फिक्स नहीं रहा। अगर शिवम दुबे को एक भूमिका दी जाए और कह जाए कि तुम्हें बस गेंद को हिट करना है तो यह उनकी मदद कर सकता है। वह अभी थोड़ा कन्फयूज नजर आ रहे हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार