आईपीएल के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हरा दिया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने संजू सैमसन(74) और कप्तान स्टीव स्मिथ(69) के शानदार पारियों के दम पर चेन्नई को 20 ओवरों में 217 रनों के लक्ष्य मिला। जवाब में चेन्नई की टीम यह मैच 16 रनों से हार गई और 20 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर महज 200 रन ही बना सकी।

Advertisement

इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स भी बने,आइए उनपर डालते हैं एक नजर

Advertisement

एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के

सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच शारजाह के मैदान पर खेले गए मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 33 छक्के लगाए। इसी के साथ यह आईपीएल के एक मैच में सार्वधिक छक्के लगने के रिकॉर्ड को बराबरी है। इससे पहले साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में कुल 33 छक्के लगे थे।

यूएई में सबसे तेज अर्धशतक

Advertisement

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया। ऐसा करते ही उन्होंने यूएई में खेले गए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले साल 2014 में डेविड मिलर ने किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 गेंदों में ही अर्धशतक जमाया था।

सबसे महंगा 20वां ओवर

चेन्नई के तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी ने राजस्थान की पारी का आखिरी ओवर फेंका। यह आईपीएल के इतिहास में तीसरा मौका है जब किसी गेंदबाज ने 20वें ओवर में 30 रन लुटाए हो। सबसे पहले अशोक डिंडा ने साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रन पिटवाए थे। इसके बाद आईपीएल 2020 में ही किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने दिल्ली के खिलाफ 20वें ओवर में 30 रन दिए थे।

Advertisement

पीयूष चावला का शर्मनाक रिकॉर्ड

पीयूष चावला ने अपने कोटे के चार ओवरों में 55 रन दिए औऱ इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 6 छक्के जड़े। इसके साथ ही पीयूष आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के पड़वाने खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच के बाद उनके नाम 176 छक्के हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा (170) हैं।

Advertisement

संजू का खास रिकॉर्ड

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 32 गेंदों में खेली गई 74 रन की तूफानी पारी के दौरान 9 छक्के जड़े। इसके साथ वह दो बार एक पारी में 9 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सैमसन ने 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में 10 छक्के जड़े थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार