रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के 12 साल के इतिहास में एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। वह तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है लेकिन चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी के करीब तक नहीं। बेंगलोर ने कहोली की कप्तानी में आखिरी बार 2016 में आईपीएल फाइनल खेला था, तब से टीम का हालत हर सीजन बुरी ही होती गई है।

Advertisement

कोहली के अलावा एबी डी विलियर्स जैसा स्टार होने के बाद भी बेंगलोर का प्रदर्शन निचले स्तर का ही रहा है। इसका एक अहम कारण टीम की कोहली और डी विलियर्स पर अति निर्भरता है।

Advertisement

इस सीजन कोहली चाहेंगे कि ऐसा न हो और एक सही संयोजन टीम को मिल सके जो हर स्थिति में टीम को जीत दिला सके।

इस सीजन बेंगलोर ने कुछ और बड़े नाम शामिल किए हैं जो कोहली और डिविलयर्स पर से भार हटा सकते हैं और इनमें से एक नाम है एरॉन फिंच।

आस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान फिंच टी-20 के खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके आने से टीम को कोहली और डी विलियर्स के अलावा एक और मजबूत बल्लेबाज मिलेगा।

वहीं बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले जोश फिलिपे भी टीम में आए हैं और वो टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। कोहली अगर फिंच, डिविलयर्स और फिलिपे तीनों को अंतिम-11 में जगह देते हैं तो फिर उनके पास एक ही विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का विकल्प होगा और ऐसे में उन्हें गेंदबाजी में डेल स्टेन, क्रिस मौरिस, एडम जाम्पा, इसुरु उदाना में से किसी एक को ही चुनना होगा।

Advertisement

कोहली अगर फिलिपे को बाहर बैठाते हैं तो यह अचरच की बात नहीं होगी।

टीम में जाम्पा तो आए हैं लेकिन उन्हें युजवेंद्र चहल के ऊपर तरजीह दी जाए यह संभव नहीं दिखता है। चहल को कुछ होता है तो ही जाम्पा को मौका मिल सकता है। दोनों एक साथ खेलें, इसकी संभावना न के बराबर है।

वहीं मध्य क्रम को मजबूत करने और स्पिन की ताकत बढ़ाने के लिए मोइन अली टीम के लिए अहम हैं। यहां भी कोहली को माथापच्ची करनी पड़ेगी कि वो मोइन को किस तरह अंतिम-11 में शामिल करें।

Advertisement

तेज गेंदबाजी में उमेश यादव और नवदीप सैनी पर भी काफी कुछ निर्भर रहेगा।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, गुरकीरत मान, देवदूत पडीकल, एरॉन फिंच, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, डेल स्टेन, इसुरु उदाना, मोइन अली, पवन नेगी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मौरिस, पवन देशपांडे, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोशुआ फिलिपे (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार