नई दिल्ली, 9 नवंबर । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नई टीमों को जुड़ने के बारे में विचार हो सकता है 2021 सीजन तक का इंतजार करना पड़ा, लेकिन 2020 सीजन में आईपीएल में तीन नए शहर मैच स्थल के रूप में शामिल किए जा सकते हैं।

Advertisement

आठ फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने मंगलवार को बीसीसीआई मुख्यालय में बोर्ड के नए पदाधिकारियों से मुलाकात की और जो तीन शहर मैच स्थल के रूप में इसमें शामिल हो सकते हैं उनमें लखनऊ, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के नाम शामिल हैं।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किंग्स इलेवन पंजाब लखनऊ को अपना दूसरा घर बना सकती है तो वहीं राजस्थान अहमदाबाद से गुवाहाटी जाना चाहती है। तिरुवनंतपुरम किसके हिस्से आएगा इस बात पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, "राजस्थान ने दूसरे गृहनगर के रूप में स्थान में बदलाव की मांग की है और वह अहमदाबाद से गुवाहाटी जाना चाहती है। जीसी (गवर्निग काउंसिल) इस फैसले से सहमत है, अब आईएमजी गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम को हरी झंडी दिखाने से पहले उसकी जांच करेगी।"

अधिकारी ने कहा, "जहां तक लखनऊ की बात है, पंजाब पिछले सीजन से ही मैच स्थल में बदलाव चाहती थी उसने इसके लिए अपील भी की थी। लेकिन चुनावों के कारण इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। लेकिन इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज मैच के बाद स्टेडियम को लेकर जो रिव्यू आए हैं तो यह लगभग तय है कि पंजाब अपना दूसरा घर लखनऊ को ही बनाए। पंजाब ने मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम के अलावा इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अपने मैच खेले हैं।"

अधिकारी ने कहा, "तिरुवनंतपुरम को लेकर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा, लेकिन ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के रिव्यू भी शानदार हैं और केरल के लोग खेल को लेकर जुनूनी हैं।"

Advertisement

राजस्थान के मैच स्थल में बदलाव करने की अपील के बारे में अधिकारी ने कहा कि फायदे में हिस्सेदारी को लेकर पेंच फंसा था।

उन्होंने कहा, "राजस्थान को लगता था कि उनसे ज्यादा लाभ मांगा जा रहा है। वहीं गुवाहाटी आईपीएल से जुड़ने को लेकर तैयार थी।"

ऐसी भी खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा राजस्थान भी चाहती है कि आईपीएल टीमें अंतर्राष्ट्रीय टीमों से दोस्ताना मैच खेलें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार