ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा (Adam Zampa) और केन रिचर्डसन (Kane Richardson) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बीच में ही छोोड़कर व्यक्तिगत कारणों से घर लौट रहे हैं। जोड़ी की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को एक बयान में इसकी पुष्टि की। 

Advertisement

आरसीबी ने अपने ट्वीट में कहा, एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं और आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों के लिए सेलेक्शन हेतु उपलब्ध नहीं रहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्रबंधन उनके फैसले का सम्मान करता है और उन्हें पूरा समर्थन देता है।

Advertisement

तेज गेंदबाज रिचर्डसन ने इस सीजन में एक मैच खेला था जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था जबकि जम्पा बिना खेले ही चले गए। वह अपनी शादी के कारण आईपीएल शुरू होने के बाद भारत आए थे।  

जाम्पा और रिचर्डसन के अलावा कई अन्य ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) छोड़ना चाह रहे हैं। इन्हें डर है कि भारत में बढ़ते कोविड -19 मामलों के बाद वे अपने देश में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने 'व्यक्तिगत कारणों' के लिए अपने फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को छोड़ दिया। 

स्टीव स्मिथ (दिल्ली कैपिटल्स), डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स), ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) आईपीएल में हिस्सा लेने वाले 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शामिल हैं। टाई, जाम्पा और रिचर्डसन की रवानगी से लीग में 13 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बचे हैं।

Advertisement

जोश हेजलवुड (चेन्नई सुपर किंग्स), मिच मार्श (सनराइजर्स हैदराबाद) और जोश फिलिप (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही आईपीएल से हट गए थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार