IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी थी। पहले क्वालिफायर मैच में पूरे सीजन बल्ले से खामोश रहने वाले सीएसके के कप्तान एम एस धोनी का बल्ला बोला था। धोनी ने 6 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है चाहे वो पूरे मैच में 1 ही छ्क्का क्यों ना मारें लेकिन फैंस थाला धोनी द्वारा खेल गए हर एक शॉट को चाव के साथ एन्जॉय करते हैं। इस बीच, धोनी द्वारा मैच फिनिश करने के बाद उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सिनेमा हॉल में कुछ फैंस धोनी की बल्लेबाजी देखकर पगलाए हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में फैंस चलती फिल्म को बीच में छोड़कर धोनी-धोनी चीयर करते हुए नजर आए थे। फैंस को इस कदर धोनी के लिए चीयर करता देखकर किसी का भी दिन बन जाए। बता दें कि सीएसके ने दिल्ली की टीम को 4 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

दिल्ली की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। सीएसके ने 19.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। सीएसके के लिए धोनी के अलावा गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक जमाया और 70 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार