IPL 2021: CSK के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा बना सकते हैं छक्कों का रिकॉर्ड, ऐसे करने वाले पहले भारतीय होंगे

Updated: Sun, Sep 19 2021 07:25 IST
IPL 2021 - Already ahead of Dhoni, Kohli, Rohit 3 sixes away from making history (Image Source: Google)

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज(19 सितंबर) से होगी जहां चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भिड़ चुकी है जहां मुंबई ने चेन्नई को हराया था।

इस मैच भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का अनोखा मौका है। दरअसल रोहिन ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 397 छक्के लगाए है और इस मैच में अगर वो 3 छक्के लगा देते हैं तो भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा के बाद भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम हैं जिन्होंने 324 छक्के जमाए है। उसके बाद 315 छक्कों के साथ विराट कोहली काबिज है और फिर 303 छक्कों के साथ सीएसके की ओर से खेलने वाले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शामिल हैं।

रोहित शर्मा के इन 397 छक्के में से 224 आईपीएल में आए है और 173 उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए लगाया है। मुंबई के अलावा रोहित भारत , भारत ए, डेक्कन चार्जर्स और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

वर्ल्ड टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करे तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने टीम की ओर से 1042 छक्के लगाए है। दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड 755 छक्कों के साथ काबिज हैं। तीसरे स्थान पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में कुल 509 छक्के जमाए है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 8वें स्थान पर मौजूद हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें