IPL 2021 Auction:आईपीएल 2021 के लिए 18 फरवरी को मिनी ऑक्शन होना है। इस नीलामी के लिए 1114 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। आठ फ्रेंचाइजी द्वारा शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल 292 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जिनपर ज्यादातर फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी।

Advertisement

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कोई भी टीम सभी विदेशी या फिर ज्यादातर खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल कर पाए। हर टीम के पास इस आईपीएल में खर्च करने के लिए निश्चित राशि बची हुई है वहीं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि किस टीम में कितने खिलाड़ियों की जगह शेष है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किस टीम में कितने इंडियन और कितने विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली है।

Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स के पर्स में 22.9 करोड़ रुपये की राशि है वहीं उनकी टीम में 7 खिलाड़ियों की जगह खाली है(1 विदेशी)। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स पर्स: 12.9 करोड़ रुपये और बची जगह: 6 (2 विदेशी) है। कोलकाता नाईट राइडर्स पर्स: 10.75 करोड़ रुपये और बची जगह: 8 (2 विदेशी) है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर्स: 35.90 करोड़ रुपये और बजी जगह: 13 (4 विदेशी) है।

राजस्थान रॉयल्स पर्स: 34.85 करोड़ रुपये और बची जगह: 8 (3 विदेशी) है। मुंबई इंडियंस पर्स: 15.35 करोड़ और बची जगह: 7 (4 विदेशी) है। किंग्स इलेवन पंजाब पर्स: 53.20 करोड़ और बची जगह: 9 (5 विदेशी) है। सनराइजर्स हैदराबाद पर्स:10.75 करोड़ रुपये और बची जगह: 3 (1 विदेशी) है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार