चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) की मॉडल बहन मालती चाहर (Malati Chahar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच मालती चहर ने सीएसके की जीत के बाद एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे फैंस डबल मीनिंग बता रहे हैं।
 
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में दीपक चाहर ने अपनी गेंदबाजी से केकेआर के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था। दीपक चाहर ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 29 रन देकर 4 विकेट लिए और केकेआर टीम की कमर तोड़कर रख दी थी। दीपक के इस प्रदर्शन के बाद मालती ने ट्वीट किया था।

Advertisement

मालती चहर ने ट्वीट कर लिखा, 'भाई ले रहा है केकेआर की....विकेट्स।' मालती चाहर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स का भी रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'डबल मीनिंग ट्वीट जरूरी था क्या भाई ले रहा है केकेआर की....विकेट।' वहीं अन्य यूजर्स द्वारा भी इस ट्वीट पर रिएक्शन दिया गया है।

Advertisement

बता दें कि सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। अब तक खेले गए 4 मैचों में दीपक के नाम 8 विकेट हैं गौर करने वाली बात यह कि उन्होंने अपने सारे विकेट शुरुआती ओवरों में ही झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार