IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चियन को कथित तौर पर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए चेतावनी जारी की गई है। बीते दिनों यूट्यूब चैनल 'द ग्रेड क्रिकेटर' को दिए इंटरव्यू के दौरान डेनियल क्रिस्चियन ने RCB की नीतियों के खिलाफ कई खुलासे किए थे। परिणामस्वरूप, 'द ग्रेड क्रिकेटर' चैनल को उस वीडियो को अपने चैनल से भी डिलीट करना पड़ा है।

Advertisement

इस सप्ताह के शुरू में डेनियल क्रिस्चियन को न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन के साथ 'द ग्रेड क्रिकेटर' शो में इंटरव्यी देते हुए देखा गया था। जहां डेनियल क्रिस्चियन ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम और मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया था।  डेनियल क्रिस्चियन का वह इंटरव्यी काफी वायरल भी हुआ था।

Advertisement

डेनियल क्रिस्चियन इंटरव्यू में, खुलासा किया था कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जैमीसन से अनुरोध किया था कि क्या वह उन्हें गेंदबाजी करने में रुचि रखते हैं? लेकिन जैमीसन ने ड्यूक गेंद के साथ नेट्स में विराट कोहली को गेंदबाजी करने से मना कर दिया था। इसके अलावा भी डेनियल क्रिस्चियन ने कई खुलासे किए थे।

हालांकि अभी तक यह कारण स्पष्ट नहीं है कि RCB मैनेजमेंट को इंटरव्यू के दौरान किस बात का ज्यादा बुरा लगा है लेकिन फिर भी डेनियल क्रिस्चियन के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए चेतावनी जारी की गई है। द ग्रेड क्रिकेटर यूट्यूब चैनल द्वारा वीडियो हटाने को लेकर सफाई दी जा चुकी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार