आईपीएल 2021 - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, Blitzpools फैंटेसी XI टिप्स

Updated: Mon, Apr 19 2021 22:29 IST
IPL 2021, Delhi Capitals vs Mumbai Indians, 13th Match – Blitzpools Fantasy XI Tips (Image Source: Google)

आईपीएल के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। पिछले मैच में दोनों ही टीमों को जीत मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम बनाम मुंबई इंडियंस, 13वां मैच, Match Details

  • दिनांक - 20 अप्रैल, 2021
  • समय - शाम 7:oo बजे
  • स्थान  - एमए चिदंबरम, चेन्नई

दिल्ली कैपिटल्स बनाम बनाम मुंबई इंडियंस, मैच प्रिव्यू:

दिल्ली कैपिटल्स -

दिल्ली की टीम ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में दिल्ली के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने 92 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया था। अंत के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने 27 रनों की पारी खेली और मैच को अपनी झोली में डाल दिया। स्टीव स्मिथ पिछले मैच में टीम में शामिल हुए थे लेकिन उनका बल्ला फिका रहा था। दिल्ली की अन्य बल्लेबाजी की बात करें तो उनके पास टीम में कप्तान ऋषभ पंत भी है जो अपने विस्फोटक तेवर के लिए जाने जाते है।

दिल्ली की गेंदबाजी पिछले मैच में कुछ खास नहीं रही थी और टीम के मुख्य गेंदबाज कागिसो रबाडा ने अपने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए थे। इसके अलावा लुकमान मेरीवाला भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। टीम की अन्य गेंदबाजी की बात करें तो इनके पास आवेश खान और मार्कस स्टोइनिस है जो अच्छी गेंदबाजी कर सकते है। दिल्ली के स्पिनरों की बात करें तो इनके पास आर अश्विन और ललित यादव है जो अगले मैच में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस - 

मुंबई की बल्लेबाजी की बात करे तो उनके पास ओपनिंग में रोहित शर्मा और क्वींटन डी कॉक है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की बारी आती है लेकिन उनका बल्ला इस आईपीएल में अभी तक खामोश रहा है। पिछले मैच में किरोन पोलार्ड का बल्ला आखिरी के ओवरों में जमकर बोला था और केकेआर के खिलाफ उन्होंने एक धुआंधार पारी खेली थी। टीम में अन्य बल्लेबाजों की बात करे तो हार्दिक पांड्या का बल्ला अभी तक चला नहीं है। इसके अलावा सभी को उम्मीद होगी की पिछले सीजन जैसे ईशान किशन फिर से बल्ले से तहलका मचाए।

मुंबई की तेज गेंदबाजी आक्रमण जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के आसपास घूमती है। इसके अलावा इनके पास स्पिन विभाग में राहुल चाहर औऱ क्रुणाल पांड्या की जोड़ी है जो बल्लेबाजों को परेशान कर रही है। इसके अलावा टीम में किरोन पोलार्ड मौजूद है जो समय आने पर टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस Head To Head -

कुल मैच - 28
दिल्ली कैपिटल्स - 12
मुंबई इंडियंस - 16

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 13वां मैच, टीम न्यूज -

दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल को लेकर अभी भी कोई खबर नहीं है।

मुंबई इंडियंस - टीम के सभी खिलाड़ी फिट है और अगले मैच में उपलब्ध रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 13वां मैच, पिच रिपोर्ट

पिछले मैच में चेन्नई की पिच थोड़ी धीमी थी लेकिन इसके बावजूद आरसीबी की टीम ने 200 से ऊपर का स्कोर बनाया है। यहां अब कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 13वां मैच - संभावित प्लेइंग इलेवन 

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, लुकमान मेरीवाला / अमित मिश्रा

मुंबई इंडियंस - मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 13वां Blitzpools फैंटेसी इलेवन

विकेट कीपर - ऋषभ पंत (उपकप्तान), क्वींटन डी कॉक
बल्लेबाज - शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा
ऑलराउंडर - क्रिस वोक्स, क्रुनाल पांड्या, ललित यादव
गेंदबाज - राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, आर अश्विन

Create Your Blitzpools Fantasy XI Now

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें