IPL 2021: दिनेश कार्तिक ने चुनी अपनी फेवरेट IPL XI, धोनी को बाहर करके खुदको बनाया विकेटकीपर

Updated: Fri, Apr 02 2021 17:18 IST
Cricket Image for Dinesh Karthik Picks His All Time Ipl Xi Dropped Ms Dhoni (Image Source: Google)

IPL 2021: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी फेवरेट ऑल-टाइम XI चुनी है। दिनेश कार्तिक द्वारा चुनी गए खिलाड़ियों की लिस्ट में चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी का नाम शामिल नहीं है। धोनी आईपीएल के सबसे ज्यादा सफल कप्तानों में से एक हैं।

दिनेश कार्तिक ने एम एस धोनी से पहले खुदको तरजीह दी है और ऑल-टाइम XI में खुदको बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया है। आईपीएल के नियमों को ध्यान में रखते हुए दिनेश कार्तिक ने अपनी इस टीम में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। कार्तिक ने आन्द्रे रसल, सुनील नारायण, ग्लेन मैक्ग्रा और मिशेल स्टार्क को विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया है।

दिनेश कार्तिक ऑलटाइम आईपीएल XI (Dinesh Karthik all-time IPL XI): वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा (C), दिनेश कार्तिक (WK), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, ग्लेन मैक्ग्रा, जसप्रित बुमराह, मिशेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल।

बता दें कि दिनेश कार्तिक वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे हैं। वह आईपीएल 2019 में केकेआर के कप्तान बने थे और आईपीएल 2020 के आधे सत्र में भी उन्होंने कप्तानी की थी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने उन्हें केकेआर के कप्तान के रूप में प्रतिस्थापित किया है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें