आईपीएल के 47वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। इस दौरान राजस्थान के बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स की खबर लेते हुए 190 रनों के लक्ष्य को 17.3 ओवरों में ही पूरा कर लिया।

Advertisement

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जहां चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान एक दूसरे से टकरा गए।

डु प्लेसिस अभी-अभी कन्कसन से ठीक होकर आ रहे हैं और मुस्तफिजुर रहमान से टकराने के बाद वो नीचे बैठ गए और बाद में फिजियो को बुलाना पड़ा।

यह घटना छठे ओवर के पांचवें गेंद पर हुई। मुस्तफिजुर की गेंद पर प्लेसिस ने सामने की ओर शॉ खेला जो 30-यार्ड घेरे में खड़े मिड ऑफ के फील्डर के पास गई। गायकवाड़ और प्लेसिस ने तेज से रन चुराने की कोशिश की और वो इसमें कामयाब भी हुए लेकिन उससे पहले गेंदबाजी छोर पर प्लेसिस ने मुस्तफिजुर को नहीं देखा जो विकेट के पिछे गेंद के लिए खड़े थे। टकराकर नीचे गिरने के बाद सीएसके के बल्लेबाज ने राजस्थान के गेंदबाज को आंखें दिखाई।

हालांकि दोनों के बीच ऐसी कुछ बहसबाजी देखने को नहीं मिली और खेल फिर से शुरू हुआ।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसे राजस्थान की टीम ने 15 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार