आईपीएल 2021 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही है और इस महामुकाबले में सीएसके की टीम को रॉबिन उथप्पा ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। धोनी ने एक बार फिर उथप्पा को नंबर तीन पर भेजा और इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

Advertisement

उथप्पा ने केकेआर के दोनों मिस्ट्री स्पिनर्स की गुत्थी खोलकर रख दी और दोनों के खिलाफ छक्के लगाए। इस दौरान उथप्पा ने नारायण के खिलाफ 1 और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ 1 छक्का लगाकर फैंस का खूब मनोरंजन किया। आउट होने से पहले उथप्पा ने सिर्फ 15 गेंदों में 31 रन बना दिए।

Advertisement

उथप्पा ने अपनी बल्लेबाज़ी से दिखा दिया कि आने वाले मेगा ऑक्शन में उनको नज़रअंदाज़ ना किया जाए क्योंकि अभी भी उनमें दम बाकी है। 35 वर्षीय उथप्पा की तेज़तर्रा पारी ने सीएसके की बेज़ान पारी में जान भरने का काम किया और अब बाकी बल्लेबाज़ों पर टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जाने का दारोमदार होगा।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। हालांकि, सीएसके के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने इयोन मोर्गन के इस फैसले को बिल्कुल गलत साबित करते हुए पावरप्ले में ही 50 रन ठोक डाले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार