IPL 2021 Final CSK Vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से हराकर आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर लिया है। यह धोनी और सीएसके के लिए चौथा आईपीएल का खिताब है।

Advertisement

इसी के साथ चेन्नई ने ये दिखा दिया कि वो क्यों इस टूर्नामेंट की बेहतरीन टीम है और पिछले साल खराब प्रदर्शन करने के बाद टीम ने जैसी वापसी की और खिताब जीता वो लाजवाब है।

आईपीएल में इस बार भारत के युवा खिलाड़ियों का बोलबाला रहा और टूर्नामेंट के सारे अवॉर्ड लगभग उन्होंने ही अपने नाम किया है।

साल 2021 के आईपीएल में अलग-अलग अवॉर्ड जीतने वाले सभी खिलाड़ियों व टीमों की लिस्ट-(IPL 2021: Full list of award winners of the tournament )-

विजेता - चेन्नई सुपर किंग्स

उपविजेता - कोलकाता नाइट राइडर्स

फेयर प्ले अवॉर्ड - राजस्थान रॉयल्स

ऑरेंज कैप - रुतुराज गायकवाड़( चेन्नई सुपर किंग्स)

पर्पल कैप - हर्शल पटेल(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर - हर्शल पटेल( आरसीबी)

इमर्जिंग प्लेयर - रुतुराज गायकवाड़(चेन्नई सुपर किंग्स)

गेम चेंजर ऑफ द सीजन- हर्शल पटेल(आरसीबी)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - शिमरोन हेटमायर(दिल्ली कैपिटल्स)

इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के - केएल राहुल(पंजाब किंग्स)

पावरप्लेयर ऑफ द सीजन - वेंकटेश अय्यर(केकेआर)

परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन- रवि बिश्नोई(पंजाब किंग्स)

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार