IPL 2021: इंडियन प्रीमयर लीग 2021 का आगाज 9 अप्रैल यानी कल से हो रहा है। आईपीएल के दौरान मैदान पर फैंस चौकों-छक्कों से तो एंटरटेन होते ही हैं लेकिन कभी-कभी मैदान पर कुछ ऐसी मजेदार घटना घट जाती हैं जिसे फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी काफी पसंद करते हैं। 

Advertisement

आईपीएल में दिल्ली की टीम और पुणे के बीच हुए मुकाबले के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला था जिसे फैंस अब तक नहीं भूल पाए हैं। दरअसल, मैच के दौरान मैदान पर एक डॉगी आ जाता है। उस डॉगी की वजह से मैच में थोड़ा विलंब भी हो जाता है। वहीं दिल्ली के खिलाड़ी  ऋषभ पंत को डॉगी के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

पंत डॉगी को प्यार से मैदान से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं लेकिन डॉगी अपनी जगह पर अड़ा रहता है वहीं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस भी डॉगी के साथ मस्ती करते हुए दिखते हैं। बाद में ग्राउंड्समैन के आने के बाद डॉगी को मैदान से बाहर निकाला जाता है और मैच शुरू होता है।

आईपीएल 2021 के दौरान कोई डॉगी मैदान में एंट्री करे इस बात की संभावना तो काफी कम है लेकिन फिर भी फैंस को इस बात की उम्मीद होगी कि आईपीएल 2021 के दौरान उनका जमकर एंटरटेन हो। आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच शाम 7.30 बजे से मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार