आईपीएल 2021 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और प्लेऑफ के मुकाबले आज 10 अक्टूबर से शुरु होने वाले हैं। इसी बीच भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर ने प्लेऑफ में पहुंचने वाले चारों टीमों के कप्तान को लेकर अपनी राय दी है और बताया है कि इन सब में से नंबर एक कौन है।

Advertisement

गंभीर ने  सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन की बात की और कहा कि मोर्गन फील्ड पर कप्तानी नहीं कराते हैं बल्कि एक वीडियो अनिलिस्ट सारी चीजें देखता है और बताता है। इसके अलावा मोर्गन कोड वर्ड पर ज्यादा निर्भर है।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए गंभीर ने कहा कि इस बार उन्हें कोहली की कप्तानी बेहद पसंद आई। गंभीर ने कहा कि शायद ये कोहली का बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल है इसलिए वो और भी ज्यादा शानदार तरीके से कप्तानी कर रहे हैं और उनके सारे फैसले काफी सराहनीय रहे हैं।

इसके अलावा भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए कहा है कि इस समय दबाव झेलने के मामले में और चीजों को सही से कंट्रोल करने के मामले में धोनी से बेहतर कोई नहीं है। धोनी अभी नंबर वन कप्तान है। इसके अलावा गंभीर ने पंत के बारे में बात करते हुए कहा है कि दिल्ली की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिसकी वजह से पंत को उसका फायदा पहुंचा है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए पंत ने गंभीर ने कहा,"कप्तानी के नजरिए से देखें तो जो सबसे ज्यादा दबाव झेल सकता है वो धोनी हैं। ऋषभ को इस बात का फायदा है कि उनके प्लेइंग इलेवन में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके पास स्टीव स्मिथ हैं, आर अश्विन भी हैं जिन्होंने पहले भी टीमों की कप्तानी कराई है.. इसलिए मेरे लिए धोनी अभी नंबर वन हैं।" 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार