IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई पावर-हिटर ग्लेन मैक्सवेल क्वारंटीन का समय बीताने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से जुड़ चुके हैं। क्वारंटीन से बाहर आने के बाद ग्लेन मैक्सवेल सीधा अभ्यास के लिए चले गए और वहां खिलाड़ियों से रूबरू हुए। इस दौरान मैक्सवेल को युजवेंद्र चहल को गले लगाते देखा गया।

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल और युजवेंद्र चहल के बीच इस शानदार पल का वीडियो आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। मैक्सवेल को देखते ही चहल तेजी से दौड़कर उनकी ओर आते हैं जिसके बाद मैक्सवेल चहल को गले से लगा लेते हैं। इस दौरान दोनों के बीच शानदार बातचीत होती है।

Advertisement

मैक्सवेल मस्ती भरे मूड में नजर आते हैं और चहल को जोर से गले लगाते हुए कहते हैं, ' तुम्हें पता है मैं तुम्हें नुकसान पहुंचाउंगा।' इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत होती है और अंत में मैक्सवेल लेग स्पिनर चहल की टांग खीचते हुए उन्हें तरबूज की चीनी कहते हैं। मैक्सवेल पहली बार आईपीएल में आरसीबी से खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने नीलामी के दौरान 14 करोड़ 25 लाख की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। पहला मुकाबला चैन्नई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार