Glenn Maxwell all-time IPL XI: विराट कोहली की टीम आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी फेवरेट ऑल-टाइम XI चुनी है। ग्लेन मैक्सवेल की फेवरेट ऑल-टाइम X टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी इलेवन में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है।

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी टीम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को बतौर ओपनर चुना है वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के नियमों को ध्यान में रखते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इस टीम में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। 

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ऑलटाइम आईपीएल XI (Glenn Maxwell all-time IPL XI): डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।

बता दें कि आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी के बीच चैन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। वहीं धोनी की टीम सीएसके को अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार