IPL 2021: आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की सेना ने हैदराबाद को 6 रनों से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल। मैक्सवैल ने 41 गेंदों पर 143.9 की स्ट्राइक रेट से 59 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में मैक्सवेल ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2016 के बाद पहली बार आईपीएल में फिफ्टी लगाई है। मैक्सवैल इससे पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ओर से खेलते थे। लगातार दो मैचों में आरसीबी के लिए मैक्सवेल ने बल्ले से रन बनाए हैं। मैक्सवेल के शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी पूर्व टीम की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ट्रोल हो गई हैं।

Advertisement

वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो दो मैचों में दो जीत के साथ आरसीबी की टीम इस वक्त टॉप पर बनी हुई है। आरसीबी की टीम का अगला मैच 18 अप्रैल को चैन्नई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। केकेआर की टीम को 2 मुकाबलों में 1 में जीत और 1 में हार मिली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार