IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल फ्रैंचाइज़ी द्वारा आयोजित सुपर ओवर के दौरान अपना फेवरेट रिवर्स फ़्लिक शॉट खेलने का प्रयास करते हुए क्लीन बोल्ड हो गए। मैक्सवेल इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट हर जगह निडर होकर रिवर्स स्वीप और स्विच-हिट खेलते हैं। लेकिन आरसीबी के सुपर ओवर सिमुलेशन के दौरान रिवर्स फ्लिक खेलने का उनका प्रयास विफल रहा।

Advertisement

आरसीबी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फ्रेंचाइजी के कुछ खिलाड़ी सुपर ओवर सिमुलेशन में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटा गया था - आरसीबी ए (टीम शाहबाज अहमद) और आरसीबी बी (टीम आकाश दीप)। मैक्सवेल ने टीम शाहबाज अहमद के लिए बल्लेबाजी की, लेकिन वह बड़ी हिट नहीं लगा सके।

Advertisement

इस सुपर ओवर की शुरुआत से ठीक पहले कोच संजय बांगर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें समझा रहे थे कि ऐसा हर बार नहीं होगा कि विराट कोहली और ए बी डीविलियर्स ही सुपरओवर में जाएं। बाकी खिलाड़ियों को भी इसके लिए तैयार होना होगा। इस दौरान मैक्सवेल बांगर के बिल्कुल साथ में खड़े थे। लेकिन बांगर ने उनका नाम नहीं लिया। पर ओवर टाई रहा और दोनों टीमों ने 12-12 रन बनाए। 

बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सिंतबर से हो रही है। सीएसके और मुंबई की टीम रविवार के दिन आपस में भिड़ेगीं। आरसीबी सोमवार, 20 सितंबर को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2021 के यूएई चरण में अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार