रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल एक अच्छा टूर्नामेंट है। मैक्सवेल ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, "मेरे ख्याल से जो खिलाड़ी यहां आए हैं उनके लिए यह अच्छी लीड है। इन सुविधाओं और गर्मी में ट्रेनिंग करना तथा अतिरिक्त महीना बिताने से इन खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।"

Advertisement

मैक्सवेल ने जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर का दौरा मिस किया था। उनके अलावा स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोयनिस और डेविड वार्नर भी इन दौरों में शामिल नहीं थे। ये खिलाड़ी 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शामिल होंगे।

Advertisement

आईपीएल के तुरंत बाद 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने विंडीज और बांग्लादेश का दौरा नहीं करने और आईपीएल में खेलने का कारण बताया।

मैक्सवेल ने कहा, "एक और कड़े बबल में जाने का ख्याल लोगों के लिए कठिन है। आप उन खिलाड़ियों से पूछें जो विंडीज और बांग्लादेश का दौरा करके आए हैं कि क्या वे तीन सप्ताह के लिए अन्य दौरे पर जाएंगे। इसके बाद पता चलेगा कि हमने क्यों समय लिया।"

मैक्सवेल को भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतेगी। उन्होंने कहा, "100 फीसदी हम लोग जीतेंगे। मेरे ख्याल से हमारी टीम अच्छी है और टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। अगर एक या दो खिलाड़ी शुरूआत में चल गए तो इन्हें रोकना मुश्किल होगा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार