IPL 2021: नागालैंड के खिलाड़ी ख्रीस्तीयो केंस (Khrievitso Kense) मुंबई इंडियंस टीम में ट्रायल के लिए चुने गए कुछ खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। युवा लेग स्पिनर केंस नागालैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम का ध्यान आकर्षित किया है। 16 वर्षीय लेग स्पिनर ने 2020 में चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।

Advertisement

ईस्टर्न मिरर द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने केंस को SMAT टूर्नामेंट के मैचों के दौरान गेंदबाजी करते हुए देखा था जो चेन्नई में आयोजित किया गया था। युवा लेग स्पिनर नागालैंड के एक छोटे से गाँव से आते हैं और मुंबई इंडियंस के ट्रायल में आने के लिए कॉल मिलने के बाद वह काफी उत्साहित भी हैं। 

Advertisement

16 साल के केंस ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से चार मैच खेले और सात विकेट लेने में कामयाबी पाई है। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 12.00 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 13.1 था। मिजोरम के खिलाफ उन्होंने 16 रन देकर 3 का विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

बता दें कि अगर ख्रीस्तीयो केंस आईपीएल की नीलामी में शामिल होते हैं और आईपीएल की किसी भी टीम में जगह बनाने में कामयाब होते हैं तो यह नागालैंड क्रिकेट टीम के लिए बहुत बड़ा क्षण होगा। अगर ऐसा होता है तो वह आईपीएल खेलने वाली उत्तरी पूर्वी टीमों के पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार