IPL 2021: टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में हरभजन सिंह की उपस्थिति पर पूर्व केकेआर के कप्तान ने रिएक्ट किया है। दिनेश कार्तिक ने माना कि केकेआर के लिए हरभजन सिंह को चुनना आसान नहीं था।

Advertisement

हालांकि, जिस तरह से हरभजन सिंह आईपीएल 2021 से पहले ट्रेनिंग कर रहे हैं उससे दिनेश कार्तिक काफी प्रभावित हुए हैं। दिनेश कार्तिक ने कहा, 'वह अन्य सभी खिलाड़ियों से बहुत पहले अभ्यास करने के लिए आ जाते हैं और वह लगातार ऐसा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह अब बिल्कुल अलग इंसान है जो इस सप्ताह मैंने देखा है।'

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, 'यहां तक ​​कि शाम 7 बजे शुरू होने वाले प्रैक्टिस गेम में भी हरभजन सिंह 4 बजे आ जाते हैं। वह गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी का भी अभ्यास करते हैं। उन्होंने शाकिब (अल हसन) और (इयोन) मॉर्गन को गेंदबाजी की और फिर अभ्यास मैच खेलने से पहले जमकर स्ट्रेचिंग भी की।

दिनेश कार्तिक ने कहा, 'वह मैच में गेंदबाजी कर रहे हैं और 20 ओवर फील्डिंग भी कर रहे हैं। हरभजन सिंह ने अपने करियर में सब कुछ हासिल कर लिया है, फिर भी अपने करियर के इस पड़ाव पर खेल के प्रति इस तरह की दिलचस्पी दिखाना उनके दमदार किरदार को दिखाता है। मुझे यकीन है कि वह केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार