IPL 2021 KKR vs CSK: सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2021 के फाइनल से ठीक पहले की शाम धोनी नेट में जमकर अभ्यास करते हुए नजर आए। धोनी अभ्यास सत्र के दौरान जोरदार स्ट्रोक लगाते हुए नजर आए। इस अभ्यास सत्र के दौरान धोनी ने उनका ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट खेलने का भी अभ्यास किया।

Advertisement

धोनी के साथ सीएसके के अन्य सभी खिलाड़ियों ने भी अभ्यास सत्र में भाग लिया और अपने कौशल को निखारने की कोशिश की। लेकिन, इस अभ्यास सत्र में भी धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट ने सारी सुर्खियां लूट लीं। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र का एक मिनी वीडियो शेयर किया है। 

Advertisement

इस वीडियो के माध्यम से फैंस को फाइनल मैच से एक दिन पहले अपनी टीम की तैयारियों की झलक देखने को मिली है। वीडियो में धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट तो दिखा ही लेकिन उसके अलावा वीडियो में फैंस सुरेश रैना को अभ्यास करते हुए भी देख सकते हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं।

सुरेश रैना पिछले कई मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं। रैना की जगह रॉबिन उथप्पा प्लेइंग इलेवन में सीएसके टीम का हिस्सा हैं। रॉबिन उथप्पा ने पहले क्वालीफाइर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी ऐसे में फाइनल मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करना सीएसके के लिए एक बड़ी भूल हो सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार