IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज मनीष पांडे लंबे-लंबे छ्क्के मारने के लिए जाने जाते हैं। मनीष पांडे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अभ्यास में जमकर पसीना बहा रहा हैं। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मनीष पांडे का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है।

Advertisement

वीडियो में मनीष पांडे को 'मॉन्स्टर' सिक्स मारने के बाद झाड़ियों में गेंद को तलाशते हुए देखा गया। मनीष पांडे का यह सिक्स काफी दमदार था और उनके इस ताबड़तोड़ छक्के की वजह से गेंद झाड़ियों में खो जाती है। मनीष पांडे झाड़ियों में गेंद को तलाशते हुए नजर आते हैं और गेंद के मिलने पर कहते हैं, 'यह तरीका है गेंद को खोजने का।'  

Advertisement

बता दें कि SRH वर्तमान में UAE में है, जो 19 सितंबर से शुरू होने वाले IPL 2021 के दूसरे चरण की तैयारियों मे जुटी है। टूर्नामेंट के पहला चरण हैदराबाद के लिए कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने सात मैचों में केवल एक जीत दर्ज की। हैदराबाद की टीम को आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के लिए बाकी सभी मुकाबले जीतने होंगे।

32 वर्षीय, मनीष पांडे के लिए आईपीएल 2021 का पहला चरण ठीक-ठाक गुजरा। मनीष पांडे ने पांच मैचों में 48.25 की औसत से 193 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने 120-125 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार