IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में चोटिल होने से बाल-बाल बचे। हुआ यूं कि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 19वें ओवर के दौरान काइल जैमीसन की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने शॉट खेला। क्रुणाल गेंद को ठीक तरह से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधा विराट कोहली के हाथों में चली गई।

Advertisement

आरसीबी के कप्तान जो फील्डिंग के दौरान काफी मुस्तैद थे उनसे गेंद को जज करने में गलती हो गई और गेंद उनके हाथों से लपक गई। गेंद की गति काफी तेज थी विराट कोहली ने कैच तो ड्रॉप किया ही लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल होने से भी बाल-बाल बचे थे।

Advertisement

गेंद विराट कोहली के हाथों से छटककर सीधा उनकी आंखों पर जा लगी। विराट कोहली के साथ कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन फिर भी उनकी आंखे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितनी तेजी से गेंद लगी होगी। पल भर में कोहली की आंखों के किनारे गहरा लाल रंग जम गया लेकिन फिर भी विराट ने मैदान पर ही टिके रहने की ठानी।

इस चोट के बाद भी विराट के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान नजर आई और वह ब्रेक लिए बिना फील्डिंग करते रहे। वहीं अगर मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार